{"_id":"5bfaf1d0bdec2241bd3dc05c","slug":"91543172560-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यातायात विभाग की ओर से रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। इसके अलावा वाहन चालकों को जागरूक किया और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
यातायात निरीक्षक राजकुमार सिंह ने अपने मातहतों के साथ सपा कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, चकिया तिराहे, दामोदरदास पोखरा व सकलडीहा तिराहा पर चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों की गति नियंत्रित रखे, अपने बाएं से चले और शराब पीकर वाहन न चलाएं। इस दौरान 200 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन
वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई चेकिंग के दौरान विभाग ने 75 वाहनों का चालान करने के साथ 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला। दो पहिया वाहनों पर चलने वाले तीन सवारियां व बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोग पुलिस के विशेष निशाने पर रही। इस अवसर पर रामसेवक सिंह, अमरनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन