{"_id":"5a7b57a44f1c1b9f268b8dbe","slug":"91518032804-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में टीटी बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में टीटी बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे युवक को पकड़ा
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही 12505 अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में चल टिकट परीक्षक बनकर टिकट चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे युवक को यात्रियों की शिकायत पर टीटीई की मदद से जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बिहार के बक्सर का निवासी है और लंबे समय से टीटीई बन कर ट्रेनों में यात्रियों से वसूली कर रहा था। युवक के पास से फर्जी तरीके से बनाए गया वोटर आईडी भी बरामद हुआ है। जीआरपी ने युवक का विभिन्न धाराओं में चालान कर दी और पहचान पत्र की जांच कर रही है।
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में बिहार के बरौनी स्टेशन पर चल टिकट परीक्षक चढ़ा और यात्रियों के टिकट चेक करने लगा। टीटीई ने कई यात्रियों के वैध टिकट को भी गलत बता कर धन की मांग करने लगा। इस पर यात्रियों को कुछ शक हुआ। कोच में सवार शिव कुमार और उसकी पत्नी लक्खी देवी को शक हुआ। लक्खी देवी स्लीपर कोच में पहुंच कर टिकट चेकिंग कर रहे दूसरे चल टिकट परीक्षक को जनरल कोच में चेकिंग और अवैध वसूली की शिकायत की। इस पर चल टिकट परीक्षक ने कंट्रोल और अन्य चल टिकट परीक्षकों को सूचित किया। बुधवार की सुबह दस बजे ट्रेन मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले सीटीआई एचआर प्रसाद की मौजूदगी में चल टिकट परीक्षक जीआरपी और आरपीएफ के संग जनरल कोच में पहुंचे और वसूली करने वाले टीटीई को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय सिंह उर्फ मोनू निवासी बक्सर बिहार बताया। उसने स्वीकार किया कि वह बेरोजगार है और ट्रेन में टीटीई बन कर यात्रियों से वसूली करता रहा है। इस पर जीआरपी ने फर्जी टीटीई को हिरासत में लेकर शिव कुमार मुर्मू की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवक के पास से गलत ढंग से बनाया गया मतदाता पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। इसमें उसका नाम अजय सिंह निवासी भवलपुर प्रतापगढ अंकित है। युवक ने बताया है कि उसने फर्जी मतदाता पहचान पत्र मुगलसराय में ही कूड़ा बाजार पुलिस चौकी के पास के दुकान से बनवाया है। इस मामले में भी जांच की जा रही है।
ट्रेनों में अक्सर मिलती है अवैध वसूली की शिकायत
मुगलसराय(ब्यूरो)। अतिव्यस्त हावड़ा दिल्ली रूट पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में अक्सर यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत मिलती रहती है। कई बार टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से अभद्रता और मारपीट भी की जाती है। इसको लेकर स्थानीय स्टेशन पर कई बार हंगामा हो चुका है। फर्जी टीटीई बनकर वसूली करने वाला भी कई बार पकड़ा जा चुका है लेकिन गोरखधंधा बंद नहीं हुआ।