फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल बेल्ट में चुनाव अभियान पर नजर रखेगी तीसरी आंख

नक्सल बेल्ट में चुनाव अभियान पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
नक्सल बेल्ट में चुनाव अभियान पर नजर रखेगी तीसरी आंख

विज्ञापन
चकिया। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में स्थित चकिया विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव अभियान सहित मतदान को सकुशल कराने के लिए आयोग पूरी तैयारी कर चुका है। इसके तहत किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी सूचना एजेंसियों के साथ ही क्षेत्र में पुलिस के ह्यूूमन इंटेलिजेंस को भी सक्रिय करने की कवायद की जा रही है।

वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव के दौरान औरवाटाड़ के पास मतदान कराने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों द्वारा गोलीबारी की घटना हो चुकी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2007, वर्ष 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनावों तथा 2004, वर्ष 2009 तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में मतदान का समय एक घंटे कम किया गया। चुनाव आयोग सुरक्षा के संबंध में अपने स्तर से कोई कोर-कसर नही छोड़ना चाहता है। इसलिए सुरक्षा के मुद्दे पर सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है। एडीशनल एसपी नक्सल आपरेशन विरेन्द्र यादव के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कोई असमान्य गतिविधि न होने के बावजूद चुनाव अभियान तथा मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। इसमें मोबाइल नेटवर्क को ठीक करने एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के अलावा ह्यूमन इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed