फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   युवकों ने दिखाया साहस, बदमाशों की छीन ली पिस्तौल

युवकों ने दिखाया साहस, बदमाशों की छीन ली पिस्तौल

Wed, 08 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने दिखाया साहस, बदमाशों की छीन ली पिस्तौल

विज्ञापन

धानापुर। थाना क्षेत्र के शहीदगांव- भदाहू मार्ग पर सोमवार की रात पिस्तौल लहराकर दहशत पैदा करने का बदमाशों का प्रयास उस समय विफल हो गया जब कसरत कर रहे युवकों ने बदमाशों के हाथ से पिस्तौल ही छीन ली। बाद में युवकों ने बदमाशों से छीनी पिस्तौल पुलिस के हवाले कर दी। युवकों का विरोध देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक कब्जे में कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

शहीदगांव- भदाहू मार्ग पर स्थित मनियार बाबा मंदिर के पास नित्य की भांति सोमवार की रात युवक कसरत कर रहे थे। रात के लगभग आठ बजे मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए वहां आ धमके। यह देख पहले तो कसरत कर रहे युवक दहशत में आ गए लेकिन इसी बीच एक युवक साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गया। उसने एक बदमाश के हाथ से पिस्तौल भी छीन ली। पिस्तौल छीनने के बाद दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट करने लगा लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। यह देख दोनों बदमाश वहां से पैदल ही भागने लगे। कसरत करने वाले युवकों ने उन्हें दौड़ाया लेकिन वे गुरेहू गांव की ओर भाग निकलने में सफल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल उनकी तलाश में उनके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed