फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तहसीलदार के क्षेत्र भ्रमण में गायब मिले अमीन व लेखपाल

तहसीलदार के क्षेत्र भ्रमण में गायब मिले अमीन व लेखपाल

Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के क्षेत्र भ्रमण में गायब मिले अमीन व लेखपाल
चंदौली। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बूथों का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। जहां न तो लेखपाल मिले और न ही अमीन पाए गये। जबकि उन लोगों द्वारा अपना लोकेशन क्षेत्र में बताया गया था। कार्य के लापरवाही में तीन अमीन व तीन लेखपाल पर विभागीय कार्यवाही करतेे हुए तहसीलदार ने सो काल नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण आख्या मांगा है। गुरुवार को लेखपाल व अमीन को अपने राजस्व क्षेत्र में होना चाहिए। जिससे छोटी-छोटी समस्याएं मौके पर ही निस्तारित हो जाते है। लेकिन इन लोगों के क्षेत्र में न होने के कारण आए दिन फरियादी तहसील व कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाने को विवश होते रहते है। इस पर गुरुवार को तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने क्षेत्र के चिल्हारी, तेन्दुहान, रमउपुर, डैना आदि गांवों का निरीक्षण किया। जहां पर लेखपाल द्वारा उक्त गांव में होने की बात बताया था, लेकिन जब मौके पर तहसीलदार पहुंचे तो लेखपाल उपस्थित नहीं थे। वहीं पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से लेखपाल व अमीन यहां नहीं आ रहे है। इसके बाद तहसीलदार ने चिल्हारी के लेखपाल देवेंद्र, तेन्दुहान के लेखपाल भोलाशंकर गौतम व रमउपुर के लेखपाल रामदुलार पर विभागीय कार्यवाही करते हुए सो काल नोटिस जारी कर दिया। वहीं तेन्दुहान के अमीन दीपक श्रीवास्तव, घोसवां के अशोक कुमार यादव, व रमऊपुर के रविंद्रबीर विक्रम को भी नोटस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इस संबंध में तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वालों के निलंबन की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed