फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चौबीस घंटे बाद नाले से निकला युवक का शव

चौबीस घंटे बाद नाले से निकला युवक का शव

Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे बाद नाले से निकला युवक का शव
मुगलसराय। रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जीटीआर ब्रिज के समीप गंदे नाले में पड़ा एक युवक का शव चौबीस घंटे बाद मंगलवार को पुलिस ने निकलवाया। बाद में आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे एक महिला जीटीआर ब्रिज के समीप गंदे नाले के समीप कटे हुए झाड़-झंखाड़ को बटोर रही थी। इसी बीच महिला ने देखा की नाले में एक व्यक्ति पड़ा हुआ। इसके बाद महिला डर गई और भागते हुए पुल पर चढ़ गई। महिला का घबराया हुआ देख कुछ लोगों ने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि नाले में एक व्यक्ति गिरा हुुआ पड़ा है। बाद में कुछ लोग नाले के पास गये तो देखा कि एक युवक का शव नाले में पड़ा हुआ है और सिर्फ उसकी पीठ ही दिखाई पड़ रही है। कुछ लोगों ने पुलिसिया लफड़े से बचने के लिए इसकी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी लेकिन पुलिस ने इस सूचना पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे लोगों की निगाह फिर से शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सीधे पुलिस को दी। शुरू में मामला जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच में फंसा लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति स्पष्ट होते होने के बाद रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को नाले निकलवाया। बाद में आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed