फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कार्यालयों में पहुंच एसपी ने देखी हकीकत

कार्यालयों में पहुंच एसपी ने देखी हकीकत

Sat, 02 Feb 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कार्यालयों में पहुंच एसपी ने देखी हकीकत
चंदौली। शुक्रवार को एसपी संतोष सिंह ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही परेड का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वह मेस, असलहा, वर्दी स्टोर सहित अन्य कार्यालयों में पहुंच निरीक्षण किया और अधीनस्थों से जानकारी ली। वहीं आर्मोरर को असलहों को ठीक ढंग से रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सलामी लेने और परेड का निरीक्षण करने के बाद एसपी एमटी शाखा पहुंचे। जहां उन्होंने सरकारी वाहनों के रख रखाव और साफ सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा वह क्यूआरटी को जगह जगह तैनाती तथा वर्दी स्टोर में चेकिंग की। वहीं शस्त्रागार में पहुंच एसपी ने वहां रखे शस्त्रों का गहनता से जांच पड़ताल की। नवनिर्मित भवन का जायजा लेने के साथ मेस इंचार्ज को खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए चेताया। यूूपी-100 के कार्यालय में पहुंच फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed