{"_id":"5a7b56a24f1c1b8d268b8e18","slug":"191518032546-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में फांसी लगाने वाले व्यक्ति की हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में फांसी लगाने वाले व्यक्ति की हुई पहचान
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एस 11 कोच के शौचालय में मंगलवार को फांसी लगाकर जान देने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक के जेब से मिले कागज पर लिखे फोन नंबर पर बात करने पर पता चला कि फांसी लगाने वाला सोनालाल मर्डी (48) पुत्र बबलू मर्डी निवासी कुलाहारी थाना कुमारगंज जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल है। जीआरपी ने परिवार वालों को सूचित किया है।
मंगलवार को आनंद बिहार से गुवाहाटी जा रहे डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एस-11 कोच के शौचालय के चार घंटा से बंद होने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी से की थी। रात में दस बजे ट्रेन के मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचने पर शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो एक व्यक्ति मफलर का फंदा बनाकर फांसी पर लटकता मिला था। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। रात में मृत व्यक्ति के शर्ट की जेब की तलाशी लेने पर उसमें कागज पर लिखा एक नंबर मिला। इस पर संपर्क करने पर पता चला कि फांसी लगाने वाला सोनालाल मर्डी है। वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सोनालाल चार फरवरी को सीमांचल एक्सप्रेस से गाजियाबाद के लिए निकला था। अचानक न जाने क्यों वह कानपुर में ट्रेन से उतर गया और डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चढ़कर शौचालय में घुस गया। बताया कि फोन उठाने वाला खुद को मृतक का भाई बता बताय। अत्यंत गरीब परिवार के होने और दूर होने की वजह से परिवार वालों को आने में समय लग रहा है। परिवार वालों के आने पर ही बाकी की बातें पता चल सकेगी।