फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निस्तरण में जिला पुलिस सूबे में प्रथम

निस्तरण में जिला पुलिस सूबे में प्रथम

Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
निस्तरण में जिला पुलिस सूबे में प्रथम

विज्ञापन
चंदौली। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस सूबे में अव्वल है। जनपद पुलिस पांच माह से शीर्ष पर बनी है। पुलिस टीम ने कुशलता का परिचय देते हुए फरवरी माह में निस्तारण के लिए आए 90 मामलों को समय रहते निस्तारित कर दिया। वहीं सूबे में पहला स्थान प्राप्त होने पर एसपी संतोष सिंह ने अधीनस्थों को बधाई दी है।

फरवरी माह में समस्याओं के निस्तारण के लिए 90 लोगों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें पीएम, सीएम पोर्टल के अलावा डीएम और एसपी पोर्टल पर भी मामले दर्ज कराए गए थे। आईजीआरएस प्रभारी राहूल सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने तय समय के अंदर सभी मामलों को निस्तारित कर दिया। वहीं मामले के निस्तारण के लिए जिला पुलिस को यह खिताब मिला है। जबकि जिला पुलिस पिछले वर्ष अक्तूबर माह से ही लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर बनी है। यह कुशल मार्ग दर्शन और नेतृत्व के चलते संभव हुआ है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि लोगों को न्याय दिलाना उनका फर्ज है। इससे वह कभी पीछे नहीं हटते। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तरण में अधीनस्थों ने बेहतर सहयोग किया है। इसके चलते जिले की पुलिस पांच माह से सूबे में शीर्ष पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed