फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टायर फटने से नहर में गिरी बोलेरो, एक की मौत

टायर फटने से नहर में गिरी बोलेरो, एक की मौत

Fri, 10 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से नहर में गिरी बोलेरो, एक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाया ब्यूरो
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के मचवल गांव के पास दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का अचानक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी। उसमें 12 लोग सवार थे। नहर में वाहन के गिरते ही हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों और आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने दर्शनार्थियों को नहर से बाहर निकाला । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई। अस्पताल ले जाते समय हादसे में घायल तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग दर्शन के लिए चकिया स्थित लतीफशाह बाबा की मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे।
सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार गांव से दर्जन भर लोग गुरुवार को बोलरो गाड़ी में सवार होकर लतीफ शाह बाबा के मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलरो गाड़ी जैसे ही चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित मचवल गांव के पास पहुंची कि गाड़ी का पिछला दाहिना टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके चलते गाड़ी में सवार चालक सहित सभी लोग नहर में डूबने लगे। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीख पुकार सुनकर नदी की ओर भागे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार नहर में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाई। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही घायल अख्तर उर्फ अयान(03) पुत्र खुशियान अहमद की मौत हो गई। वह अपनी मां तमन्ना(30) के साथ बोलेरो में था। हादसे में शामिल बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अमन (20) सोनू (23), राजिया (18), रोमी (20), साबिया (19), नाजिया (07), बबली (22) , सोनी (17), तमन्ना (30), आदिब (05), आदिल (8 माह), संजय राजभर (32) व अख्तर उर्फ अयान (03) को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अख्तर उर्फ अयान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस
शहाबगंज। बोलेरो गाड़ी का टायर फटने के बाद नदी में गिरी गाड़ी से बाहर निकाले गए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंची यूपी 100 व थाने की जीप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस तब पहुंची जब घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया।



















××××××××××××××××××××
टायर फटने से नदी में गिरी बोलेरो, एक की मौत
टायर फटने से नहर में गिरी बोलेरो, एक की मौत
क्षेत्रीय लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया
घटना में 12 लोग हुए घायल, पुलिस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
सचित्र - 06, 07 व 0 8
अमर उजाया ब्यूरो
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के मचवल गांव के पास दर्शनार्थी से भरी बोलेरो का अचानक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी। घटना के दौरान उसमें 12 लोग सवार थे। नहर में वाहन के गिरते ही हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों और आसपास खेतों में काम रहे लोगों की मदद से सवार लोगों को को नहर से बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल ले जाते समय हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग दर्शन के लिए चकिया स्थित लतीफशाह बाबा की मजार पर जा रहे थे।
सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार गांव से दर्जन भर लोग गुरुवार को बोलरो गाड़ी में सवार होकर लतीफ शाह बाबा के मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलरो गाड़ी जैसे ही चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित मचवल गांव के पास पहुंची कि गाड़ी का पिछला दाहिना टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके चलते गाड़ी में सवार चालक सहित सभी लोग नहर में डूबने लगे। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीख पुकार सुनकर नदी की ओर भागे। इसके ग्रामीणों ने किसी प्रकार नहर में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे में शामिल लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
इनसेट
वाहन में ये लोग थे सवार
अमन (20) सोनू (23), राजिया (18), रोमी (20), साबिया (19), नाजिया (07), बबली (22) , सोनी (17), तमन्ना (30), आदिब (05), आदिल (8 माह), संजय राजभर (32) व अख्तर उर्फ अयान (03) को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अख्तर उर्फ अयान ने दम तोड़ दिया।

समय पर नहीं पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस
शहाबगंज। बोलेरो गाड़ी का टायर फटने के बाद नदी में गिरी गाड़ी से बाहर निकाले गए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंची डायल 100 व थाने की जीप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस तब पहुंची जब घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया।


कमलजीत सिंह
बाइट - 1900
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed