फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटना में दो की मौत से गांव में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में दो की मौत से गांव में मचा कोहराम

Sun, 10 Mar 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत से गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के छोटू सराय गांव निवासी दीपू यादव (32) पुत्र रामजियान और भोला यादव (35) की शुक्रवार की देर रात बनारस के लंका थाना अंतर्गत टेंगरा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। युवकों की मौत की खबर परिवारीजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

छोटू सराय गाव निवासी रामजीयावन का पुत्र दीपू यादव ट्रक से बालू ढुलाई का कार्य करता था। शुक्रवार की देर रात गांव के ही अपने मित्र भोला यादव के साथ वह बाइक से ट्रक पास कराने के लिए गया हुआ था। शनिवार की सुबह लंका थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप गंगा पुल पर बाइक फिसलने से दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में दीपू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भोला यादव की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनके जेब से मिले कागजातों व मोबाइल से घर वालों को खबर दी। सूचना मिलते ही छोटू सराय गांव में कोहराम मच गया। गांव में दीपू की मां कृष्णावती व पत्नी मनीषा का रो -रो कर हाल बेहाल हो गया। दीपू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। इसी तरह भोला की मां लीलावती व पत्नी शीला और पिता सागर यादव का भी रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed