{"_id":"5c12ac9842c7925d8435e356","slug":"171544727704-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसरा से खुलेगा युवकों के मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसरा से खुलेगा युवकों के मौत का राज
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बौरी गांव में मुर्गा की दावत के बाद चार लोगों की मौत के रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं खुल सका। चिकित्सकों ने तीन युवकों के बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया। बाद में शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। अलीनगर पुलिस ने बौरी गांव में पहुंच कर बर्तन, राख, बचे मसाले आदि को कब्जे में रख लिया है। पुलिस अभी भी गलती से मसाले की जगह कीटनाशक डालने को मौतों का कारण मान रही है।
मंगलवार की शाम को बौरी गांव में श्यामलाल मौर्य (55) के सीमेंट की दुकान पर दावत हुई। इसमें सिंघीताली निवासी सोनू यादव (30), कांटा विसुनपुरा निवासी अजय कुमार गोंड (27) पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे गोंड और नीबी चकिया निवासी सूरज बियार (25) पुत्र रामबली आदि शामिल हुए। खाने पीने के बाद सभी अपने घर के लिए चले और अलग अलग स्थानों पर अचेत हो गए। श्यामलाल मौर्य की घर पर ही मौत हो गई। बाकी तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीनों की मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने अलग अलग घटना मान कर जांच की। बाद में दावत की बात पता चली। इसके बाद केंद्र बिंदू बौरी गांव हो गया। एसपी ने अलीनगर थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमों का गठन कर जांच कर रही है। गुरुवार को अलीनगर पुलिस ने बौरी में पहुंच कर मुर्गा के अवशेष, बर्तन, बचे मसाला आदि को कब्जे में लिया। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों की टीम ने गहन जांच के लिए तीनों युवकों के बिसरा को सुरक्षित रख लिया और शव को परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। हालांकि शुरूआती चरण में गलती से कीटनाशक के प्रयोग से मौत कारणा माना जा रहा है।
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जेंगुरी गांव में बुधवार को दोपहर में भूमि विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिले तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरे तरफ इस मामले की दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन
जेंगुरी गांव में भूमि विवाद में बुधवार को दोपहर ढाई बजे राम अवध बिंद ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे श्रीमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में दूसरे पक्ष ने राम अवध की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का अलग किया और अस्पताल पहुंचाया। रामअवध का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है जबकि श्रीमान का इलाज ट्रामा सेंटर में हो रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने राम अवध के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज की है जबकि राम अवध की तहरीर पर श्रीमान के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2700