{"_id":"5bf065d1bdec226992759c06","slug":"171542481361-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज गिरोह के पांच सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज गिरोह के पांच सदस्य
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बैंकों के एटीएम बदलकर दूसरों के खाते से फर्जी ढंग से जालसाजी कर पैसा निकालने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के पांच सदस्य शनिवार को हत्थे चढ़ गए। पांचों सैयदराजा नगर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास किसी व्यक्ति के खाते से हैकर की मदद से धनराशि निकालने की योजना बना रहे थे, तभी क्राइम ब्रांच व सैयदराजा पुलिस ने संयुक्त रूप से घेरेबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। यह जानकारी एसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव को सूचना मिली सैयदराजा स्थित एसबीआई बैंक के पास पांच व्यक्ति आपस में एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने की योजना बना रहे हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पांचों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से आठ एटीएम कार्ड, चार डीएल, दो सिमकार्ड, आठ विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सेट, तीन आधार कार्ड व सादे पन्ने पर अंकित खाता नंबर व मोबाइल नंबर की पर्ची जब्त कर ली। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक खाते से पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड चोरी किया है, और इस योजना को सफल बनाने के लिए एक हैकर से संपर्क कर उसे सैयदराजा बुलाया था। हैकर को बताया कि मेरे खाते से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसा भेजना है, लेकिन असलियत समझने के बाद हैकर ने एक्सिस बैंक के उक्त खाते को हैक करने से मना कर दिया। दिल्ली के एक उपभोक्ता के एक्सिस बैंक के खाते में काफी धनराशि जमा थी। गाजीपुर के मथरा निवासी अब्दुल मोमिन, आजमगढ़ के ईस्लामपुर निवासी सुनील कुमार राजभर, रस्तीपुर निवासी आशीष सिंह व पप्पू पासवान और बस्ती के ओवरीडीह विनोद कुमार भट्ट है। पुलिस टीम में सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रदेव आदि उपस्थित थे।