{"_id":"5a04ac5b4f1c1baf678ba7c8","slug":"171510255707-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, दो जख्मी
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर गोधना चौराहा के समीप गुरुवार की सुबह दस बजे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद भाग रहे टैंकर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना में घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
सैयदराजा थाना के मैढी निवासी सच्चिदानंद सिंह (40) अपनी पत्नी किरन सिंह (35) और बेटी सोनी (15) को लेकर एक बाइक पर सवार होकर वाराणसी किसी काम से जा रहे थे। गोधना चौराहा पर सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गई और पीछे से टक्कर मार दी। इससे सच्चिदानंद सहित बाइक पर सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति हो गई और वाहनों का आवागमन रुक गया। मौके से भाग रहे कंटेनर चालक को चालक को आस -पास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कंटेनर और चालक को थाने ले आई। वहीं घायल तीनों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां जाते समय रास्ते में ही किरन सिंह की मौत हो गई। सच्चिदानंद और सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है।