फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संघमित्रा के यात्री का सामान स्टेशन पर हुआ चोरी

संघमित्रा के यात्री का सामान स्टेशन पर हुआ चोरी

Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
संघमित्रा के यात्री का सामान स्टेशन पर हुआ चोरी

विज्ञापन
मुगलसराय। बलिया से चेन्नई तक संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री का सामान उचक्कों ने गायब कर दिया। यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर केस बक्सर रेफर कर दिया।

बक्सर से चेन्नई जाने के लिए बलिया निवासी रविकांत गुप्ता अपने परिवार के साथ 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस के ए वन कोच में 34, 35 और 36 नंबर सीट पर सवार हुआ था। ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो रविकांत की नजर बैग पर पड़ी तो बैग गायब था। बैग में पांच हजार रुपये नकद, दो मल्टीमीडिया मोबाइल, कीमती कपडे़ सहित अन्य हजारों रुपये मूल्य के सामान था। रविकांत ने बताया कि उसका बैग मुगलसराय में गायब हुआ है। बाद में उसने इसकी शिकायत जीआरपी में की। जीआरपी ने नील में मुकदमा दर्ज किया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रविकांत का सामान बक्सर के समीप ही चोरी हुआ है। मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को मुकदमा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed