{"_id":"5d05438b8ebc3e20a265ee95","slug":"156062604712-chandauli-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत चौरहट, नईबस्ती के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर चौकी ले आई। यहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। शव पर चोट के कई निशान थे। कुछ इसे दुर्घटना तो कुछ हत्या का अंदेशा जता रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चौकी आई। मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस व भूरे कलर की टी शर्ट थी। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
