फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटना में पुत्री की मौत, पिता घायल

सड़क दुर्घटना में पुत्री की मौत, पिता घायल

Sun, 03 Feb 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पुत्री की मौत, पिता घायल
चंदौली। क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के समीप पास शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक समेच चालक फरार हो गया। वाराणसी के पांडेयपुर टेलीफोन कॉलोनी निवासी अमरनाथ यादव (65) अपनी बेटी आशा यादव (27) को बाइक से चंदौली स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में डीएलएड की परीक्षा दिलाने आ रहे थे। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आशा की मौत हो गई। चिकित्सकों ने अमरनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed