फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकानों के सामने व्यापारी लगाएं सीसीटीवी

दुकानों के सामने व्यापारी लगाएं सीसीटीवी

Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दुकानों के सामने व्यापारी लगाएं सीसीटीवी
नगर और आसपास के क्षेत्रों में घटित हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान है। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा करने में नाकाम है। गुरुवार को नगर के व्यापारियों के साथ बैठक करके एएसपी देवेंद्रनाथ ने उनसे पुलिस की मदद करने की अपील की और प्रतिष्ठानों के सामने सीसी टीवी कैमरा लगाने की सलाह दी। व्यापारियों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी दिखी और लोगों ने रात्रि गश्त न करने तथा पिकेट से पुलिस कर्मियों के गायब रहने की शिकायत की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद भी घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। कहा कि पुलिस रात में गश्त पर कम ही निकलती है। लोगों ने मांग किया कि नगर के मठ वाली गली, गंगा रोड और शंकर मोड़ के पास पिकेट लगाना अनिवार्य है। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने सीसी टीवी कैमरें लगवाएं। कहा कि बाजार और नगर में किसी भी संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे पुलिस समय रहते किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोक सके और दोषियों पर कार्रवाई कर सके। कहा कि पुलिस सजग और सक्रिय है और आमजन के सहयोग से चोरो उचक्कों पर लगाम लगा सकेगी। इस दौरान नारायन दास, पप्पू अग्रहरि, याशीन अली, दीपू सेठ, संदीप, बच्चा सेठ, बाबू सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed