फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाईक-साइकिल की टक्कर में किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

बाईक-साइकिल की टक्कर में किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाईक-साइकिल की टक्कर में किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार
धानापुर। जीयनपुर खड़ान मार्ग पर बुधवार की देर शाम भदाहू दलित बस्ती के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव के ही चंदन बिंद (12) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही किशोर के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चला रहे राजन राम को गिरफ्तार कर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हिंगुतर निवासी राजन और नेगुरां निवासी मिंटू बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जीयनपुर गांव गए थे। शाम को वहां से लौटते समय भदाहू दलित बस्ती के समीप साइकिल सवार चंदन अचानक सामने आ गया और हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में किशोर के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। एकजुट हुए ग्रामीणों ने बाइक अपने कब्जे में ले लिया और बाइक चला रहे राजन की पिटाई कर दी। बाइक पर पीछे बैठे मिंटू ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और राजन राम को हिरासत में ले लिया। उधर, चंदन की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की भोर में उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन किशोर का शव लेकर थाने पहुंचे और राजन समेत दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजन राम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed