फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने पकड़ा 1600 लीटर पेट्रोल-डीजल

पुलिस ने पकड़ा 1600 लीटर पेट्रोल-डीजल

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा 1600 लीटर पेट्रोल-डीजल
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने मंगलवार की भोर में हाइवे स्थित गोधना चौराहे के पास से एक पिकअप वाहन पर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा नौ ड्रम पेट्रोल-डीजल बरामद किया। इस दौरान पुलिस वाहन सहित तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई और इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दी। थाने पर पहुंची पूर्ति विभाग की टीम की पड़ताल में ड्रमों में 12 सौ लीटर पेट्रोल व चार सौ लीटर डीजल मिला। आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह मंगलवार की भोर में हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसकी बीच जैसे ही वह गोधना मोड़ के समीप पहुंचे की तभी चंदौली की ओर से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वाहन ने अपनी स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर कुछ दूर जाकर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन से छह ड्रम पेट्रोल व तीन ड्रम डीजल बरामद हुआ। वहीं वाहन चालक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पेट्रोल, डीजल और वाहन सहित तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग ने टीम ने पड़ताल के बाद बताया कि ड्रमों में कुल 12 सौ लीटर पेट्रोल और चार सौ लीटर डीजल पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed