{"_id":"67cc3a55e92b48ecfd0895f6","slug":"crime-branch-accused-of-20-lakh-deal-former-ips-amitabh-thakur-wrote-a-letter-to-dgp-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : क्राइम ब्रांच पर 20 लाख की डील का आरोप, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : क्राइम ब्रांच पर 20 लाख की डील का आरोप, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को लिखा पत्र
Sat, 08 Mar 2025 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:08 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर क्राइम ब्रांच की टीम पर आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। इन्होंने आरोप लगाया है कि वाराणसी में ट्रक रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का इंचार्ज बताकर पैसे की मांग की गई। इस पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर पूर्व आईपीएस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी को शिकायत भेज कर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और चंदौली क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पर 20 लाख रुपए लेकर प्रतिबंधित कफ सिरप के ट्रक को छोड़े जाने के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भेजा है, जो डील के समय एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया बताया जाता है। स्क्रीनशॉट में चंदौली और वाराणसी कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच के इंचार्ज का नाम लिखकर रिंग रोड फेंटेसिया वॉटर पार्क के पास ट्रक रोक कर पैसे की डिमांड किए जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
साथ ही जिन व्यक्तियों का यह माल बताया गया है, उनका भी नाम स्क्रीनशॉट में अंकित है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इसके बाद इस संबंध में डील सुनिश्चित हो गई और ट्रक छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि फेंटेसिया वॉटर पार्क के आसपास की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इन लोगों के सीडीआर से इन आरोपों की सत्यता ज्ञात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन