{"_id":"5eb58bdb8ebc3e908b260604","slug":"corona-warriors-serving-were-honored-chandauli-news-vns523977239","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन
चकिया/कंदवा। कोरोना वायरस के दौर में बिना डरे लगातार सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों सहित अन्य लोगों का लगातार सम्मान किया जा रहा है। शुक्रवार को चकिया के विकास खंड के 120 सफाई कर्मचारियों का प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर पुष्प की वर्षा कर सम्मानित किया। साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में ड्यूटी को नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए सफाई कर्मी कोरोना योद्धाओं के रूप में पहचान बना लिया है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करने और लोगों को कराने की अपील की। इस दौरान जितेंद्र हरिहर संजय अवधेश संध्या जायसवाल सहित तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।
इसी तरह कंदवा क्षेत्र में किसान युवा विकास मंच द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए दिन रात लगे कोरोना योद्धा चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इसमें वैश्विक महामारी को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्रम देकर व ताली बजाकर सम्मानित किया गया। किसान युवा विकाश मंच के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह मंटू ने कहा कि चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी रात दिन मेहनत कर आम जनमानस को कोरोना से बचाने का काम कर रहे हैं। इनके सराहनीय कार्य से कोरोना वायरस पर काफी हद तक काबू पाया जा रहा है। इस दौरान डॉ रितेश कुमार,डॉ त्यागी, राजेश सिंह, अरुण सिंह, सुदामा, ओमप्रकाश चौधरी मौजूद रहे।