फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona prevention measures completed in railway hospitals

रेलवे अस्पतालों में कोरोना से बचाव के उपाय पूरे

Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corona prevention measures completed in railway hospitals
पीडीडीयू नगर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रेलवे अस्पतालों में बचाव के उपाय पूरे कर लिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी रेलवे चिकित्सालयों में अनुभवी चिकित्सक, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ चौबीसों घंटे तैनात हैं। पीडीडीयू नगर के साथ पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडल के अस्पतालों और पटना स्थित केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी हास्पीटल में आक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इससे अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगीञ
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए रोकथाम एवं बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों को कोविड से रेलकर्मियों के बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का दिशा निदे्रश दिया है। बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के 80 हजार रेलकर्मियों में 78 हजार को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए रेलवे के छह अस्पतालों को नामित किया गया है। इन अस्पतालों में 228 बेड हैं। इनमें से आइसीयू के 34 बेड आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed