फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of an underpass has begun at the railway crossing in Hridaypur

Chandauli News: हृदयपुर में रेलवे क्राॅसिंग पर शुरू हुआ अंडरपास का निर्माण

Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of an underpass has begun at the railway crossing in Hridaypur
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट पर हृदयपुर के पास रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया। 5.34 करोड़ की लागत से एक वर्ष में अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बनने से 18 गांवों के 40 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

वाराणसी रेल रूट पर मुख्य लाइन के साथ ही बाईपास लाइन बिछाई गई है। रेल लाइनों के बीच में गांव बसे हुए हैं। यहां रेलवे फाटक भी नहीं है। हृदयपुर रेलवे क्राॅसिंग की भी यही स्थिति है। ऐसे में रेलवे लाइन की दूसरी तरफ बसे गांवों के लोग रेलवे लाइन पार कर बाजार आते हैं। एक वर्ष पहले रेलवे की ओर से इस मार्ग को बंद कर दिया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने काम भी रोकवा दिया था। इसके बाद उत्तर रेलवे ने ग्रामीणों को अंडर पास निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए थे। इस बीच रेलवे पुलिया के नीचे से गांव के लोग आवागमन कर रहे थे। लंबी कवायद के बाद बुधवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्कशाप वाराणसी रविंद्रनाथ चतुर्वेदी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विनय सिंह गांव में पहुंचे और कर्मचारियों के साथ भूमि की नापी आदि की। बताया कि 5.34 करोड़ की लागत से अंडर पास का निर्माण शुरू किया जा रहा है। एक वर्ष में काम पूरा हो जाएगा। इसके शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed