फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen submitted a memorandum against filing a case against the state president

Chandauli News: प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congressmen submitted a memorandum against filing a case against the state president
चंदौली/नियामताबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य कांग्रेसजनों पर वाराणसी पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी व एडीएम न्यायिक रतन वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। सनातन धर्म में काशी का महत्वपूर्ण स्थान है। काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जलभराव, ध्वस्त सीवर, रोपवे, जाम से परेशान जनता, कांवर यात्रियों की समस्याओं के निपटारे के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पदयात्रा निकाली तो मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस दौरान विजयी तिवारी, मधु राय, गंगा राम, सुजीत सिंह, युगल किशोर आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में पहुंच कर एसडीएम अनुपम मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि पिछले दिनों जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी की ओर से वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राजेश्वर पटेल और राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में पोल खोल यात्रा निकाली गई थी। इसमें कांग्रेस ने वाराणसी में सफाई, टूटी सड़कों के कारण सावन में श्रद्धालुओं को आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदर्शन में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, राकेश पाठक, विजय गुप्ता, संगीता सिंह, कन्हैया मोदनवाल, मुराहू राम, इसरार कुरैशी, साबिर राईन, गुलाम हुसैन आदि शामिल रहे। इसी तरह चकिया में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्रा को सौंपा। पत्रक सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, विनोद सिंह गणित, नियाज अहमद, दिलीप कुमार, राजेंद्र, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed