फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress workers burnt effigy of PWD minister

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीडब्ल्यूडी मंत्री का पुतला

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of PWD minister
चंदौली। जिले में सड़कों की दयनीय हालत किसी से छुपी नहीं है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के सकलडीहा तिराहे के समीप नारेबाजी की। बाद में लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पुतला फूंककर विरोध जताया। चेताया कि अगर जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके चलते जिले के मुख्य मार्गों की दशा दयनीय हो गई है। इसमें चंदौली से सैदपुर मार्ग की दशा अत्यंत खराब है। इस पर आवागमन करना लोहे के चने चबाने के समान है। इसी मार्ग को सरकार ने कागजों में फोर लेन घोषित किया है। इसकी तरह अन्य मार्गों की हालत भी दयनीय है। बारिश के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन और गड्ढामुक्त सड़कों का वादा किया था, लेकिन यह हवाहवाई साबित हो रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी सरिता पटेल ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि गड्ढायुक्त सड़कें बारिश के दौरान राहगीरों के लिए घातक साबित हो रही हैं। आएदिन दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही। यदि शीघ्र सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो संगठन आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नारायण मूर्ति ओझा, श्रीकांत पाठक, तौफीक खान, रामानंद यादव, प्रदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद, रामसुमेर राम, जुगलकिशोर, सत्येंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed