{"_id":"b83aa529be5e58f6ff30c30f85609f19","slug":"congress-opposed-the-master-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना का किया विरोध
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर-मुगलसराय महायोजना के विरोध में नगर पालिका परिषद के सामने शुक्रवार
विज्ञापन
की दोपहर कांग्रेसियों ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव का पुतला दहन
किया।
इस दौरान शहर के विस्तारीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि इसके लागू होने से पूरा शहर ही बर्बाद हो जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने इसकी अगुवाई की।
इसके पूर्व हुई सभा में रामजी गुप्ता ने कहा कि वाराणसी रामनगर मुगलसराय महायोजना 2031 का जो प्रस्ताव है, उसके लागू होने से मुगलसराय का एक मात्र बाजार खत्म हो जाएगा।
कहा कि इस योजना को संशोधित रूप से लागू किया जा सकता है। कहा कि सुभाष पार्क से रेलवे ओवर ब्रिज तक फ्लाई ओवर ब्रिज बना दिया जाए, तो किसी तरह के तोड़फोड़ की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह सब्जी मंडी से भोगवार तक तीस मीटर के सड़क का जो प्रस्ताव है उसके लागू होने पर वर्षों पुरानी बस्तियां उजड़ सकती हैं। इसी तरह जीटी रोड मार्ग से कसाब महाल, काली महाल होते हुए सहजौर से कैली तक तीस मीटर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा गया है।
उसके लागू होने से भी हजारों मकान, मंदिर, मस्जिद, अस्पताल, कब्रिस्तान पर भी असर पड़ेगा। कहा कि सब्जी मंडी से कालीमहाल तक के चौराहा तक नाले को ढंक कर सड़क को चौड़ा किया जा सकता है। इसमें तोड़ फोड़ भी नहीं करनी होगी। कालीमहाल सहजौर रोड पहले से ही चौड़ी है।
रामजी गुप्ता ने बताया कि इस महायोजना के गांव की सीमा मानचित्र में स्पष्ट नहीं है। चंदासी कोयला मंडी को जीटीरोड बाईपास न दिखाकर जीवनाथ बाईपास वाले रोड पर दिखाया जाना चाहिए।
चंदासी से सुभाष पार्क तक मिश्रित भू उपयोग दिखाना उचित होगा। पड़ाव चौराहे का सुंदरीकरण किया जाना प्रस्ताव में शामिल किया जाए। पड़ाव से रामनगर एनएच -7 को चौबीस मीटर की जगह 45 मीटर करने की आवश्यकता है। कैली गांव में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करें।
अंत में बारह सूत्री ज्ञापन वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव को सौंपा। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, दशरथ चौहान, मेवालाल, प्रदीप जायसवाल, चंदन गुप्ता, शुभम सेठ, महेन्द्र, संदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश चौधरी, शंभू, बबलू गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, मोहन गुप्ता, राजीव गुप्ता, नरेश कुमार, शादात, अशरफ, विजय पाठक आदि रहे। संचालन नंदगोपाल सिंह ने किया।