{"_id":"f14490d567627e6e72eb75075ba31fbb","slug":"congress-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बैठक
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन
इसमें जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने संगठन को और मजबूती देने
के लिए संरक्षक समिति का गठन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने चुनावी वादों से जनता का ध्यान हटाने के लिए लव जेहाद और धर्मांतरण जैसे समाज विरोधी मुद्दों को हवा दे रहे हैं।
कहा कि आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी की अगुवाई में किसानों को सही मायने में भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया था।
वहीं यूपीए सरकार ने किसानों को उनकी सहमति के बाद जमीन अधिग्रहण करने और सर्किल रेट का दस गुना अधिक मुआवजा देने की बात कही थी। आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों की मिलीभगत से ही किसानों के धान की खरीद नहीं की गई और ना ही उनकी उपज का उचित मूल्य निर्धारित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दस जनवरी को जिला मुख्यालय से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर केदारनाथ पांडेय, त्रिलोकीनाथ, धनंजय सिंह, रजनीकांत, रामानंद, डा. पीसी सिंह, नवीन सिंह, शोभनाथ आदि उपस्थित रहे।