फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress blew the effigy

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 27 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 27 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress blew the effigy
 पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज और प्रदेश में गिरती
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार की दोपहर स्थानीय तहसील गेट पर प्रदर्शन किया।



 इस दौरान सीएम का पुतला फूंका और बाद में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नोरबाजी की।

 
इसके पूर्व कार्यकर्ता दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर तहसील पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

 प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। चोरी, हत्या, लूट, बलात्कार आम बात हो गई है। इसका विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। जिले में भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।  पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी बदहाल है। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं बदलती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


बाद में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पुतला दहन करने वालों में विजय त्रिपाठी, विनोद सिंह गणित, जगदीश तिवारी, सत्यनारायन, मज्जू खां, रिंकू मोदनवाल, परमानंद यादव, शशि उपाध्याय,  राजेन्द्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed