फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete the pending investigation report within fifteen days: DM

पंद्रह दिनों के अंदर लंबित जांच पूरी कर दें रिपोर्ट: डीएम

Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Complete the pending investigation report within fifteen days: DM
जनपद में ग्राम पंचायतों की शिकायतों की जांच को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है।शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जांच की समीक्षा की। जांच टीम के अधिकारियों को पंद्रह दिनों के अंदर लंबित जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों की शिकायतों की जांच जल्द पूरी की जाएं। ताकि भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रधानों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं ग्राम पंचायतों में विकास को मूर्त रूप दिया जा सके। कहा कि अधिकारी जांच की तिथि का निर्धारण कर इसके बाबत पत्र भेजकर बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव व शिकायतकर्ता को अवगत कराएं। जांच के दौरान ग्राम पंचायत में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से पूरी की जाए। इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। कहा कि ग्राम पंचायतों में लंबित जांच पंद्रह दिनों के अंदर पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। जांच को बेवजह लंबित रखना उचित नहीं है। वहीं बरहनी ब्लाक की चार ग्राम पंचायत, धानापुर दो, नियामताबाद एक, सदर ब्लाक एक, चकिया दो, चहनियां नौ, सकलडीहा आठ, शहाबगंज 14 व नौगढ़ में 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में शिकायत की जांच होनी है। इसके लिए जांच टीमों का गठन किया गया है, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हुई। इस पर जिलाधिकारी ने मातहतों की नकेल कसी। वहीं पंद्रह दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी।इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, सीवीओ एके वैश्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed