{"_id":"f8b9f1becee1584b27f93d5c260add14","slug":"complaint-against-youth-in-polic-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिलेपुर गांव के लोगों ने रविवार को थाना पर
विज्ञापन
पहुंच कर गांव के ही दो मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप
लगाया कि मनबढ़ युवक ग्रामीणों को धमका रहे हैं। इससे ग्रामीणों का जीना
दूभर हो गया है।
बताया कि पिछले दिनों किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने गांव के दो युवकों का चालान कर दिया था। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। जेल से छूटकर आने के बाद से दोनों युवक गांव में घूम घूम कर लोगों को अपशब्द कह रहे हैं और मार डालने की धमकी दे रहे हैं।
दोनों की हरकत अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है। इस शिकायत के बाद थानाध्यक्ष ने शीघ्र ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रार्थना पत्र देने वालों में शशि प्रकाश, प्रधान राममूरत राम, रामसागर यादव, चंद्रमा यादव, रामअवतार यादव, डा. सीरी यादव, जियालाल यादव, फौजदार यादव, अशोक यादव, बैकुंठ कशवाहा, लालमुनी यादव, चंद्रिका, सुखराम, हरिपूजन कुशवाहा, संतालाल मौर्य, रामकिशनु, कंचन यादव, रजनीश कुमार, आदि रहे।