{"_id":"c55e71616e54791437456bb8779bb482","slug":"compen-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कई दिनों से चल रहा प्रचार अभियान गुरुवार की शाम चार बजे थम गया।
इस तरह प्रथम चरण में 28 नवंबर को नौगढ़ और शहाबगंज ब्लाक में वोट डाले जाएंगे। दोनों विकास खंडों के 115 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 115 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1582 पदों के लिए एक लाख 64 हजार 547 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। निर्वाचन आयोग ने नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण मतदान की अवधि में एक घंटे की कटौती कर दी।
मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और चार बजे तक समाप्त हो जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को चुनाव के बाबत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नौगढ़ विकास खंड के अंतर्गत कुल 43 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 58 केंद्र अतिसंवेदनशील और सात अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किए गए हैं।
यहां ग्राम पंचायत प्रधान के 43 पदों के लिए 376 उम्मीदवार मैदान में हैं। ब्लाक के 57383 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं शहाबगंज में 72 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए 84 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 संवेदनशील, 65 अतिसंवेदनशील और आठ केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस हैं।
यहां प्रधान के 72 पदों के सापेक्ष 413 प्रत्याशी नामांकन के बाद मैदान में हैं। ब्लाक के 107164 मतदाता वोट देंगे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मतदान के दौरान दो मतपेटिका उपयोग में लाई जाएगी। प्रधान की पर्ची डालने वाली पेटिका में हरे रंग का स्टीकर और सदस्य के बक्से पर सफेद रंग का स्टीकर लगाया जाएगा।
बताया कि मतदाता सूची ब्लाकों को भेज दी गई है। नौगढ़ और शहाबगंज को दो जोन और ग्यारह सेक्टर में बांट दिया गया है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए अलग से छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।