फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Collision between two vehicles, seven injured

Chandauli News: दो वाहनों में टक्कर, सात घायल

Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Collision between two vehicles, seven injured
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में दो मालवाहकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिहार के ग्राम आटडीह-बड़ौरा थाना रामगढ़ निवासी संतोष राम अपनी माता का अंतिम संस्कार करने के गांव के लोगों के साथ मैजिक और जीप से बड़ेसर स्थित श्मशान घाट पर जा रहे थे। मैजिक में 16 लोग सवार थे। तलासपुर के पास सामने आ रहे तेज रफ्तार पिकअप और मैजिक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे मैजिक का अगला हिस्सा तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लल्लन प्रसाद (61), गुड्डू सलमानी (40), मुसाफिर राम (60), रोशन कुमार (30), सुरेश कुमार (38), सोमारू राम (60) और मैजिक चालक किशन खरवार (40) सभी निवासी आटडीड बड़ौरा, थाना रामगढ़ घायल हो गए। आसपास के लोगों ने लल्लन प्रसाद और किशन खरवार को बरुइन स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहीं सूचना पाकर पहुंची जमानिया स्टेशन चौकी पुलिस और कंदवा थाने की पुलिस ने एंबुलेंस से अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंदवा थाना प्रभारी सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाला पिकअप चालक भाग गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed