फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CO Anirudh Singh wrote on Instagram: 'UP Police has a promise, this carpet brother will grind the mill of the jail'

सीओ अनिरूद्ध सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा : 'यूपी पुलिस का वादा है, ये कालीन भैया जेल की चक्की पीसेंगे’

Tue, 01 Feb 2022 09:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

अगले दिन पिस्टल लहराने वाले युवक को भेजा जेल अाैर फिर लिखा-‘तुमने इंस्टा पर रील बनायी और हमने पोलिसा के लिए रियल बनायी, हिसाब किताब बराबर’।

विज्ञापन
CO Anirudh Singh wrote on Instagram: 'UP Police has a promise, this carpet brother will grind the mill of the jail'
सीअाे के इंस्टाग्राम का पाेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के महेशी गांव के युवक अभिमन्यु सिंह का एक वेबसीरिज के किरदार कालीन भैया के डॉयलाग पर पिस्टल लहराते रील वीडियो सोमवार की देश शाम वायरल हुआ था। ट्वीटर पर शिकायत के बाद सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर युवक के वीडियो के साथ लिखा कि ‘कल से ये कालीन भैया जेल की चक्की पीसेंगे, यह यूपी पुलिस का वादा है’।

विज्ञापन

 
मंगलवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सीओ ने लिखा-‘तुमने इंस्टा पर रील बनायी और हमने पुलिस के लिए रियल बनायी, हिसाब किताब बराबर’। गिरफ्तार युवक की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-‘कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर’। सीओ के इस पोस्ट को दस हजार से ज्यादा व्यूज,  तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और तीन सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया।

विज्ञापन

सोमवार की देर शाम किसी ने ट्वीटर पर यूपी के डीजीप, चंदौली के डीएम, एसपी को टैग करते हुए एक युवक का वीडियो डाला जिसमें युवक के वेबसीरिज के किरदार कालीन भैया के डॉयलॉग पर पिस्टल लहराते हुए दिख रहा था। शिकायतकर्ता ने लिखा था कि युवक थाना क्षेत्र के महेशी गांव का अभिमन्यु सिंह है जो लड़कों को पिस्टल से डराने का काम करता है।

शिकायत के बाद सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह की सिक्रियता के बाद मंगलवार को कोतवाल विनोद मिश्रा ने मुखबिर की सटीक सूचना पर युवक को महेशी गांव के समीप प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये युवक के पास से 32 बोर का देशी रिवाल्वर सहित एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूर्व में भी युवक पर मुकदमे दर्ज है। इस बावत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्सा नही जायेगा। रिवाल्वर, जिंदा कारतूस व गांज के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed