{"_id":"57e43a7a4f1c1be17da8231c","slug":"cmarched","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर जताया विरोध
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले विकास भवन के समीप चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से जुलूस निकालकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। वहीं भाजपाजनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन देते हुए उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पल्स पोलियो अभियान सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। साथ ही यात्रा भत्ता दिए जाने, सेंटरों पर पोषाहार पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, मई में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, केंद्रों पर आने वाले कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था करने आदि प्रमुख मांगों को दोहराया। कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं संग सौतेला व्यवहार कर रही है। कार्यकर्ताओं को उनका वाजिब हक मिलना ही चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य साधना सिंह, सुषमा मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।