फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi laid foundation stone of medical college also gift of 800 crores project in chandauli

चंदौली को 800 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, बोले- सरकार ने अपराधियों की छाती पर चलाया बुलडोजर

Wed, 06 Oct 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी चंदौली के लिए 800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात लेकर आएं हैं। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि यहां की जनता ने अच्छे सांसद और विधायक चुनकर भेजा है।

विज्ञापन
CM Yogi laid foundation stone of medical college also gift of 800 crores project in chandauli
सैयदराजा में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चंदौली को 803 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने सैयदराजा के बरठी में 274 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। वहीं 529 करोड़ की लागत से 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि 2024 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज बन जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बुधवार को शाम तीन बजे सैयदराजा नेशनल कालेज स्थित  हेलीपैड पर पहुंचा। वहां से कार से सीएम योगी बरठी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री सैयदराजा स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। वहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी चंदौली के लिए 800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात लेकर आएं हैं। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि यहां की जनता ने अच्छे सांसद और विधायक चुनकर भेजा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां के नौजवानों को डॉक्टरी की पढ़ाई करने बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि अब यहां के नौजवान यहीं पर डॉक्टर बनेंगे। इसके साथ ही जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से पूर्वांचल सहित बिहार के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi laid foundation stone of medical college also gift of 800 crores project in chandauli
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा कीनाराम के नाम से होगा। कहा कि हमारा सौभाग्य है कि इस कॉलेज का नाम बाबा कीनाराम के साथ जुड़ रहा है। सीएम ने कहा कि मेडिकल कालेज से उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंध मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार नौकरी को नीलाम करने का काम करती थी लेकिन अब नौकरी नीलाम नहीं की जाती बल्कि मेरिट के अनुसार मिलती है। 

अगर अब कोई नौकरी को नीलाम करने की कोशिश करेगा तो उसका परिवार तक बिक जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार जनता नहीं बल्कि परिवार को विकसित करने में लगी थी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा जनता के विकास के लिए काम किया। एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि केंद्र से चले 100 रुपये में लोगों को मात्र 15 रुपये ही पहुंच पाते हैं लेकिन हमारी सरकार ने यह कर दिखाया कि जितने पैसे दिए जाते हैं उतने पैसे ही लोगों के खाते में सीधे पहुंचते हैं।

अपराधियों के छाती पर चलेगा बुलडोजर

सैयदराजा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने का काम किया है। अब अगर कोई अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो उसके छाती पर बुलडोजर चलाने का काम किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

ये रहे उपस्थित 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के मौके पर केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, वित्त और चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना, सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सदस्य दर्शना सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह, सूर्यमूनी तिवारी, महेन्द्र सिंह, डॉ. केएन पांडेय, चेयरमैन सैयदराजा वीरेन्द्र जायसवाल, बरहनी प्रमुख सुनीता सिंह, शिवशंकर पटेल मौजूद रहे। 

साढ़े चार साल में चार लाख नौजवानों को दिया रोजगार

सीएम योगी ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कि आज चेहरा देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है। बिजली सिर्फ 4 जिलों में नहीं आती अब सभी गांव व जिलों में बिजली आ रही है। योगी आदित्यनाथ ने  कहा आज हमने साढ़े चार साल में  4 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी,1 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार,60 लाख स्वत: रोजगार उपलब्ध करवाए है।

युवाओं को प्रतिभा के दम पर नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग आपके बीच मे घड़ियाली आंसू बहाते हैं, ये वही लोग हैं जो गरीबो का राशन खा जाते थे,गरीबों के छत नहीं मिलने देते थे। गरीबों को आज प्रधानमंत्री द्वारा रसोई गैस,शौचालय,राशन सब कुछ दिया जा रहा है। नेक नियत के साथ जब सरकार काम करती है तो विकास ऐसे ही होते हैं।

मोदी जी के नेतृत्व में बन रहा नया भारत, नया उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत बन रहा,नया उत्तर प्रदेश बन रहा,चंदौली में भी विकास हो रहा है। यही है सबका साथ सबका विकास का मंत्र  जो मंत्र मोदी जी ने 2014 में दिया था। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री देश की संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। कोई सोच सकता था कि  गाजीपुर,सोनभद्र,चंदौली,मिर्जापुर में भी मेडिकल कॉलेज बन सकता था।

सीएम की सुरक्षा में सेंध, दो युवकों ने दिखाए काले झंडे

नौबतपुर मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से सैयदराजा जनसभा के लिए आ रहे थे। रास्ते में बगही गाव के पास दो युवक अचानक काफिले के बीच में आ गए और काला झंडा लहराने लगे। रणजीत यादव और महेश सोनकर नाम के युवकों कला झंडा लहराते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। 

फ्लीट के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मी भागे और दोनो युवकों को पकड़ लिया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। बाद में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आपराधिक कानून अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि काला झंडा दिखाने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें परशुरामपुर थाना अलीनगर निवासी रणजीत यादव और वार्ड पांच अलीनगर के निवासी महेश सोनकर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed