फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness hero will be responsible for negligence in cleaning

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे सफाई नायक

Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness hero will be responsible for negligence in cleaning
पीडीडीयू नगर। नगर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने सफाई नायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था को मजबूत किये जाने के लिए चेतावनी भी दी। उन्होंने चेताया जिस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी गई वहां के सफाई नायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों को वरीयता देते हुए सफाई किये जाने के लिए निर्देशित भी किया।
विज्ञापन

नगर में कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश से कई कालोनियों में पानी भर गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी। वहीं नगर के अन्य वार्डों में भी सफाई की खराब व्यवस्था के लेकर कई बार आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने नगर पालिका कार्यालय में सफाई नायकों से साथ बैठक की। उन्होंने सफाई नायकों को कहा कि कार्य के समय अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित होकर सफाई करायें। कहा कि सबसे अधिक उन वार्डों को ध्यान देने की आवश्यकता है जो ग्रामीण क्षेत्रों से सटते हैं। उन्होंने उन वार्डों में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए कहा। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत सभी सफाई नायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed