फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Christmas Enthusiastically celebrating

उत्साह से मना क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Christmas Enthusiastically celebrating
प्यार व उद्धार का संदेश देने वाले प्रभु यीशू का जन्म दिन क्रिसमस शुक्रवार को बड़े ही उल्लास, हर्ष व प्यार से मनाया गया।
विज्ञापन


इस दिन से बड़ा दिन का आरंभ हो जाता है। मसीही समुदाय ने पर्व को बड़े ही शानदार तरीके मनाया। घरों में मेहमानों को केक खिलाकर स्वागत किया बच्चों को उपहार देकर खुश किया गया।

 शाम को यूूरोपियन कालोनी स्थित प्रभु येशू कैथोलिक चर्च को रोशनी में सजाया गया था। सुबह से लोग प्रभु के दर्शन के लिये चर्च पहुंचते रहे।शाम से देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी।

लोग मोमबत्ती जलाकर प्रभु के आशीर्वाद लिये। चर्च के आसपास मेले जैसे दृश्य से थे। जहां विविध प्रकार की दूकाने सजीं थी।
शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व मसीही समाज के साथ अन्य लोगों ने पूरी निष्ठा व श्रदा के साथ मनाया। सुबह से ही इस समुदाय में चहल पहल थी। परिवार के लोग सुबह उठने के बाद नहा धोकर नये वस्त्र धारण कर।

एक दूसरे को गले मिल मैरी क्रिसमस कहा। बड़ों ने छोटों को उपहार देने के साथ ही उन्हें प्यार दिया। दोपहर बाद लोग चर्च पहुंचे। चर्च में क्रिसमस म्यूजिक बज रहा था। जिस युवक व युवतियां थिरक थिरक कर आनंदित हो रहे थे। कैरोल भी गाये गये। बहुत से लोगों ने क्रिसमस कार्ड का आदान प्रदान कर विश किया। घरों में विविध प्रकार के पकवान बनाये गये। सांता क्लाज ने लोगों को उपहार देकर प्यार से नवाजा।

शाम होते ही चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। क्रिसमस ट्री के पास लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु से आशीर्वाद मांगा। पूरे भारत में प्रभु येशू का तीन चर्च है जिसमें मुगलसराय का नाम भी है। इस चर्च में क्रिसमस के अवसर पर देश देश के कोने कोने से मसीही समुदाय के लोग आते हैं।

यहां पर उनके रहने खाने पीने आदि की व्यवस्था की गयी है। सांता क्लाज लाल कपड़े में पोटली लेकर सभी को उपहार देते रहे। शाम को नगर का कारवां चर्च की ओर चलता रहा है।शाम को ऐसी स्थिति हो गयी की जीटी रोड पर जाम लग गया है। देर रात तक लोग कैंडल लेकर चर्च की ओर जाते रहे

वहीं बच्चे चाट पकौड़ी के साथ गुब्बारे की खरीददारी की व लगे झूले का आनंद उठाया।  चर्च में फादर ने पवित्र जल का लोगों पर छिड़काव कर आशीर्वाद दिया। चर्च की सजावट देखते ही बन रही थी। सतरंगी झालरों के साथ दूधिया रोशनी में पूरा चर्च नहा रहा था। लोग एक दूसरे से हाथ मिला गले मिल हैप्पी क्रिसमस कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed