फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chn news vhp

आंध्र और तेलंगाना सरकारों के फैसलों पर रोक लगे

Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
chn news vhp
चंदौली। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम (ओसी) मनोज कुमार से मुलाकात की। लोगों ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों पर हिन्दू विरोध कार्य करने का आरोप लगाया। लोगों ने सरकारों के कुछ फैसलों पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारें विगत कई वर्षों से हिन्दु समाज के विरोधी फैसले कर रही है। जिससे पूरे भारम में हिन्दू समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। कहा कि सरकारों के कुछ नीतियां संविधान विरोधी भी हैं और कई को न्यायपालिकाओं द्वारा अनाधिकृत करार दिया जा चुका है। धार्मिक आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि धर्म विशेष के लोगों को पेंशन देने की घोषणा अनुचित है। कहा कि सरकारों के फैसले से पूरे देश में असंतोष फैला हुआ है। ऐसे में तत्काल दोनों सरकारों पर अंकुश लगाया जाय। इस दौरान शिवआश्रय, सूबेदार यादव, राजेश जायसवाल, विनीत, इंद्रजीत, प्रमोद, विजय बाबा, वेद प्रकाश, प्रियांशु, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed