{"_id":"6e8d20252b18b7ff103100a1fb31bf32","slug":"chinese-mnja-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझा बेचते सात पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझा बेचते सात पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मंझा विक्रेताओं के विरुद्ध
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए धर्मशाला रोड स्थित कई दुकानदारों के यहां छापेमारी की ।
इस दौरान सात विक्रेताओं को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा और वहां से तीन बोरा मंझा बरामद कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों पकड़कर कोतवाली ले गयी।
बता दें के चाइनीज मंझे की चपेट में आकर कई राहगीरों और पक्षियों के घायल होने घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं। रोक के बावजूद जनपद में चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा था।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी मनोज तिवारी, एसआई विमल यादव व अन्य को लेकर एक टीम बनाई और धर्मशाला रोड स्थित पतंग और मांझा विक्रेताओं के यहाँ छापेमारी शुरू कर दी जिससे सभी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
कई दूकानदार अपना-अपना सामान दुकान के सामने सड़क पर ही फेंककर दुकान में ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान सात दूकानदार चाइनीज ब्रांड का मांझा बेचते पकडे गए।
इनके यहाँ कुल तीन बोरा मांझा बरामद हुआ। इस संबंध पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि चाइनीज मंझे के चलते कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए यह कार्यवाही की गयी है। पकड़े गए लोगों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।