फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children will be able to know the specialty of the plant by scanning the QR code

Chandauli News: क्यूआर कोड स्कैन कर बच्चे जान सकेंगे पौधे की विशेषता

Wed, 23 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children will be able to know the specialty of the plant by scanning the QR code
पीडीडीयू नगर। जिले भर में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों और काॅलेजों में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर धरती के बेहतर रखरखाव का संकल्प लिया। नगर पालिका इंटर कॉलेज में क्यूआर कोड फॉर फ्लोरा (पेड़-पौधे और वनस्पति) के तहत पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए गए। कोड स्कैन करते ही पेड़ की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्रों को पेड़-पौधों और वनस्पतियों बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान क्यूआर कोड बनाने और उनके बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में डिजिटल दक्षता विकसित करने और शैक्षिक ज्ञान के साथ ही पर्यावरणीय परिवेश को सुधारने के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों और वनस्पतियों का क्यूआर कोड बनाकर चस्पा किया और उससे जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की। इस दौरान फिरोज, डॉ. अशोक त्रिपाठी, योगेश सिंह, मैकमोहन आदि मौजूद रहे। चहनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के तहत क्यूआर कोड्स फॉर फ्लोरा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर पोर्टल पर अपलोड किया गया। इको क्लब प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान रिद्धिमा, मुस्कान, प्रिया, आकांक्षा, पूर्णिमा, रितु और सारिका ने पृथ्वी पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी में कविता और विचार प्रस्तुत किए। वहीं आराध्या, लक्ष्मी, अंशिका ने जल, पृथ्वी और पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से बताया। दीपिका यादव, लक्ष्मी, अंशिका ने चार्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed