फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checking rumor in the name of mask

मास्क के नाम पर चेकिंग के अफवाह का खंडन

Sat, 27 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Checking rumor in the name of mask
चंदौली। सोशल मीडिया पर इन दिनों के पुलिस की ओर से एक मार्च से मास्क के नाम जांच अभियान चलाने का संदेश तेजी से वायरल हो रहा था। नागरिक भी पुलिस विभाग के अचानक जांच चलाने के नाम पर काफी सशंकित थे। लेकिन शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए संदेश को फर्जी करार दिया। कहा कि इस प्रकार का कोई संदेश पुलिस विभाग ने प्रसारित नहीं किया है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। नागरिकों को सोशल डिस्टेंस बनाने तथा मॉस्क पहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन सख्ती नहीं होने के चलते नियमों की अनदेखी करने से अधिकतर नागरिक सुधर नहीं रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर पुलिस का लोगों लगाकर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें लिखा था कि एक मार्च से पुलिस बगैर मॉस्क वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी। इसकी भनक लगते ही शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने उक्त संदेश को फर्जी करार देते हुए अभियान चलाने के अफवाहों का खंडन कर दिया। बताया कि झूठा संदेश प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed