फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checked the health of railway passengers

रेल यत्रियों के स्वास्थ्य की जांच की

Tue, 24 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Checked the health of railway passengers
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह केरल से आई एक मात्र ट्रेन को सैनिटाइज्ड किया गया और यहां उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। जिला और रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

रेलवे ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। हालांकि जो ट्रेन आदेश लागू होने के पहले चल चुकी थी, उसे गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। अधिकतर ट्रेनें पहले ही स्थानीय स्टेशन से गुजर चुकी है। उनकी विशेष जांच भी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह छह बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर एर्नाकुलम पटना एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के पहले ही रेलवे प्रशासन और स्वास्थ्य प्रशासन सतर्क हो गया। ट्रेन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, स्टेशन प्रशासन के साथ पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल और जिला चिकित्सालय से आई चिकित्सकों की टीम ने यहां उतरने वाले सभी 408 यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग से जांच की और सब ठीक होने पर उन्हें बाहर जाने दिया गया। जांच अभियान में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी अफरोज आलम, जीआरपी डीडीयू निरीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed