फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chargesheet against 4 accused who made obscene videos of children in chandauli

चंदौली में बच्चों के यौन शोषण का बड़ा मामला: बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 17 Aug 2022 09:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 17 Aug 2022 09:55 AM IST
सार

सीबीआई की टीम ने बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में चंदौली की कोर्ट में चार लोगों के खिलाफ दो हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दो आरोपी चंदौली जिले के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो सरकारी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
Chargesheet against 4 accused who made obscene videos of children in chandauli
सीबीआई ने चार आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो चंदौली की कोर्ट में चार लोगों के खिलाफ दो हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दो आरोपी चंदौली जिले के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो में से एक आरोपी बांदा जिला व दूसरा पटना जिले के फतुहा का रहने वाला है। आरोप पत्र के अनुसार बांदा और फतुहा के रहने वाले दोनों व्यक्ति सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र के अनुसार सीबीआई ने बताया कि टीम को बच्चों की अश्लील वीडियो के मामले में दो सितंबर 2021 को एक शिकायत मिली थी। इस मामले में जांच के बाद सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत बांदा निवासी रामभुवन व बिहार के पटना जिले के फतुहा निवासी अजीत कुमार के खिलाफ 29 अप्रैल 2022 को एक केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान ओडिशा के राउरकेला में लोको पायलट के पद पर कार्यरत फतुहा निवासी के यहां छापेमारी कर उसके मोबाइल, लैपटॉप, हार्डडिस्क समेत अन्य सामानों की जांच की। जांच के दौरान सीबीआई टीम के हाथ बच्चों के यौन शोषण से संबंधित कई फोटो और वीडियो मिले।

जो कि बांदा के रहने वाले जूनियर इंजीनियर के मोबाइल पर भेजे गये थे। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि दोनों लोग एक एप के माध्यम से एक दूसरे के साथ जुड़े थे। इस मामले की जांच के वक्त टीम को ज्ञात हुआ कि जनवरी 2015 और फरवरी 2016 में दोनों बच्चों के यौन शोषण  से संबंधित वीडियो और फोटो को साझा किया था।

इस मामले की जांच के क्रम में सीबीआई के सामने दो अन्य लोगों के नाम सामने आये जो कि चंदौली के रहने वाले थे। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में बताया कि इसमें चंदौली के रहने वाले अजय कुमार गुप्ता और अविनाश कुमार सिंह बच्चों का यौन शोषण कर उसकी फिल्म व फोटो खींचकर उसे ऊंचे दामों पर बेचा करते थे।

इसमें एक आरोपी निजी इस्टिट्यूट का मालिक भी है। सीबीआई की जांच में सामने आया कि जिले के रहने वाले दोनों आरोपी बच्चों को डरा, धमका कर व लालच देकर ऐसा कृत्य कराया करते थे। साथ ही किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। पॉक्सो न्यायालय के विशेष अधिवक्ता शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सीबीआई की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ दो हजार पन्नो की चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed