फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Changed the work area of 16 inspectors-sub-inspectors

एसपी ने 16 निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Changed the work area of 16 inspectors-sub-inspectors
चंदौली। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जिले के 16 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें आठ इंस्पेक्टर और इतने ही दारोगा शामिल हैं। पांच चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। मिर्जा रिजवान अली बेग को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी दुलहीपुर, राकेश यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कचहरी, प्रियंका सिंह को पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय, शिवानंद वर्मा को चौकी प्रभारी भूपौली से चौकी प्रभारी अमदहा, जलीलपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को थाना मुगलसराय, दिलीप श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी जलीलपुर, अमित सिंह को थाना अलीनगर से चौकी भूपौली और मनेश शंकर द्विवेदी को यातायात से थाना शहाबगंज भेजा गया है। वहीं आठ निरीक्षकों का तबादला भी किया है। इसमें निरीक्षक जय सिंह को थाना चकिया से अपराध शाखा चकिया, धर्मेंद्र कुमार को शहाबगंज से प्रभारी जन शिकायत , श्रीकांत पांडेय को थाना अलीनगर से निरीक्षक अपराध थाना अलीनगर, महमूद आलम अंसारी को मुगलसराय से अपराध शाखा विवेचना सेल , संतोष श्रीवास्तव को प्रभारी जनशिकायत से अपराध शाखा विवेचना सेल, हंसलाल यादव को प्रभारी चुनाव सेल से अपराध शाखा विवेचना सेल , मधूप सिंह को प्रभारी एंटी रोमियो के साथ प्रभारी चुनाव सेल और अरविंद यादव को अपराध शाखा विवेचना सेल से सीओ कार्यालय पीडीडीयू नगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed