{"_id":"60df4bd48ebc3ec3b0550172","slug":"chandraprabha-dam-is-still-empty-due-to-less-rain-chandauli-news-vns5982875145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बरसात के चलते अभी भी खाली है चंद्रप्रभा बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बरसात के चलते अभी भी खाली है चंद्रप्रभा बांध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया चंद्रप्रभा नदी पर बने चंद्रप्रभा बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश न होने और बांध में पानी का अतिरिक्त स्रोत न होने से पानी की कमी हो गई है। बांध में जून के अंत तक 22 दिनों का पानी ही जुट सका है। जो धान की खेती के लिए पर्याप्त नहीं है।
सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के सूत्रों के अनुसार जून में चंद्रप्रभा बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में कर्मनाशा सिस्टम के बांधों में हुई 213 मीमी बरसात की अपेक्षा काफी कम 109 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिससे बांध के जलस्तर में धीमी गति से बढ़ोतरी हुई है। चंद्रप्रभा बांध का वर्तमान में जल स्तर 754.20 फीट तक ही पहुंचा है। जिसके कारण लगभग 15000 हेक्टेयर के कमांड वाले इस बांध से खेतों के लिए 22 दिन का ही पानी उपलब्ध है। वर्तमान जलस्तर के अनुसार बांध में सिर्फ धान की रोपाई के लिए ही पानी दिया जा सकता है। वहीं मुजफ्फरपुर वीयर का जल स्तर 310 फीट है। जहां बांध का पानी रोक कर नहरों में छोड़ा जाता है। इस प्रकार देखा जाए तो चंद्रप्रभा बांध अभी भी लगभग 23 फीट खाली है। बांध का उच्चतम जल स्तर 777 फीट माना जाता है। चंद्रप्रभा बांध में पानी की कमी के बावजूद बांध के कमांड एरिया में स्थित एक तिहाई खेतों को पानी की दिक्कत इसलिए नहीं होती है कि वह पहाड़ों की तलहटी में स्थित है। पहाड़ों पर होने वाली बरसात से ही खेतों को पानी मिल जाता है। शेष क्षेत्र के लिए ही पानी की दरकार होती है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियन्ता सर्वेश चंद्र सिन्हा बताया कि अभी शुरुआत है आगे बारिश की संभावनाएं हैं। जिससे बांध का जलस्तर मेंटेन हो जाएगा।