फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli's daughters won eight medals in yogasan.

Chandauli News: योगासन में चंदौली की बेटियों ने जीते आठ पदक

Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chandauli's daughters won eight medals in yogasan.
वाराणसी में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के ​​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के टाउनहाल स्थित अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय बालिका योगासन प्रतियोगिता में चंदौली की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। जनपद से प्रतियोगिता में शामिल नौ बालिकाओं में आठ ने पदक हासिल किए। इनमें छह ने रजत और दो ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

रामकृष्ण महिला विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज की खेल शिक्षिका प्रिया सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक और रिदमिक योगासन स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। अंडर-17 वर्ग में फलक, सृष्टि और नेहा, अंडर-14 में निधि और प्रतिमा तथा अंडर-19 में शिवांगिनी और मंतसा ने पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश सिंह ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया था। आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरीपुर के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार ने टीम मैनेजर के रूप में छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed