{"_id":"aa38fdced2db1dc96554818003554bc1","slug":"chandauli-tanker-driver-died-in-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में पुलिस अभिरक्षा में टैंकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में पुलिस अभिरक्षा में टैंकर चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसिंहपुर खुर्द के पास शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद पकड़े गए टैंकर चालक की शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि सदर कोतवाल का कहना है कि तबीयत खराब होने पर चालक को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने मामले की जांच का आदेश दे दिया। बताया कि सदर एसडीएम गिरीश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच करेंगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार को बस की टक्कर से बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से दो की मौत हो गई थी और टैंकर गड्ढे में चला गया था। घटना के बाद झारखंड के थाना हीरोडीह स्थित तिलौना गांव निवासी टैंकर चालक मोहन सिंह (48) घटनास्थल के पास एक मिल में छिप गया था। बाद में लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को अपराह्न लगभग एक बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सदर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि दोपहर बाद तबीयत खराब होने पर चालक को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई। एसपी मुनिराज जी ने पुलिस हिरासत में लिए गए चालक की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की है।