फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli snake bit an innocent child playing outside his home boy died

UP News: चंदौली में घर के बाहर खेल रहे मासूम को सांप ने डसा, बालक की मौत; सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

Wed, 22 Jul 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

Chandauli News: जिले के धानापुर कस्बे में एक मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से सांप के काटने की पुष्टि हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Chandauli snake bit an innocent child playing outside his home boy died
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में जहरीले सांप के काटने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, धानापुर कस्बा निवासी पवन सेठ का तीन वर्षीय पुत्र रघुनाथ सेठ मंगलवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के पास रखे करकट में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही बालक अचेत हो गया और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


शुरुआत में परिजनों को किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका हुई। बाद में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सांप के डसने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन तत्काल बालक को चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम की मौत से उसकी मां अनामिका सेठ, दादा श्यामनारायण सेठ, बड़े पापा विष्णु सेठ समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की छह वर्षीय बड़ी बहन कुहू भी घटना से गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े पापा विष्णु सेठ ने बताया कि घटना की रात सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ लिया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed