फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Senior Boys Boxing Trial to Four

चंदौली सीनियर बालक बॉक्सिंग ट्रायल चार को

Tue, 31 Aug 2021 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Chandauli Senior Boys Boxing Trial to Four
पीडीडीयू नगर। कर्नाटक के बेल्लारी में 15 से 21 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पुरूष सीनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से टीम का चयन छह और सात सितंबर को झांसी में किया जाएगा। इसके लिए चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन टीम का ट्रायल चार सितंबर को शाम साढ़े तीन बजे न्यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क नंद बॉक्सिंग एकेडमी में होगा। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि जो भी प्रतिभागी इस चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे सभी प्रतिभागी अपने साथ सीएमओ की ओर जारी फिटनेस व उम्र वेरिफिकेशन प्रमाणपत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड का फोटो स्टेट जिस पर उनके हस्ताक्षर हो लाना आवश्यक है। किसी भी खिलाड़ी को 200 ग्राम से अधिक वजन की छूट नही दी जाएगी। समय के बाद आने पर प्रतिभागी का चयन नहीं किया जाएगा। ट्रायल के समय ही प्रतिभागी का वजन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed